बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा कस्बे के बांदा रोड निवासी अमित आनंद पांडेय (50) पुत्र रामनरेश गुरुवार की देर शाम बाइक पर बदौसा जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे स्थित तुर्रा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अतर्रा सीएचसी में दाखिल कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *