खनन शुरू होते ही बढ जाती है पत्रकारों की भीड,गलत खबर चला कर अधिकारियों को करते है गुमराह
बांदाः जनपद में बालू खनन का कार्य शुरू होते ही पत्रकारों की बाढ सी आ गयी है। नये नवेले पत्रकार आये दिन बालू खदान संचालकों से धन की मांग कर कार्य में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे है। इससे परेशान होकर कई खदान संचालकों ने जनपद के आलाधिकारियों से मामले का अवगत कराते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
जनपद में इस समय आधा दर्जन से अधिक बालू खदानों में खनन का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन पर खनिज विभाग की टीम इन बालू खंडों में अपने नजर बनाये हुये है। जिससे वह शासन प्रशासन की मंशानुरूप खनन का कार्य करें।और सरकार को समय से राजस्व पहुँचता रहे। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर भी नियंत्रण रखने के लिए अलग से टीमें कार्य कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बालू खदान संचालकों इससे इतर अन्य समस्याओं का सामना करना पड रहा है। जबकि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा जनपद में हो रहे खनन कार्य में किसी भी तरीके से अवैध खनन व ओवर लोड़ परिवहन न हो इस लिए टीमों का गठन किया है और उन टीमों की निगरानी में पूरा खनन कार्य किया जा रहा है कई खंड संचालकों ने बताया कि जनपद में पत्रकारों की बाढ सी आ गयी है। कहते है कि जैसे ही बालू का खनन शुरू होता है, पत्रकारों की फौज इकटठा होने लगती है। बताया कि आये दिन पत्रकार फोन पर व खंडों पर जाकर धन वसूली का दबाव बनाते है। पत्रकार खंडों की फोटो व वीडियों खींचकर अवैध खनन की झूठी खबरें चलाते है। जिसकी वजह से खदान संचालक और अधिकारियों को भी काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है। खबर को न चलाने के एवज में खनन कार्य करने वाले व्यापारियों पर वसूली का दबाव बनाते है। जिससे परेशान होकर कुछ खंड संचालकों ने आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर जनपद में घूम रहे फर्जी पत्रकारों पर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *