वाराणसी। भाई-बहन के प्यार के पवित्र पर्व रक्षाबंधन को लेकर राखियों का बाजार सजने लगा है। वहीं बहनें भी पहले से ही रक्षाबंधन की तैयारी में जुट गई हैं। इस बार भाइयों की कलाई पर सोने की राखी सजेगी। इन स्पेशल राखियों की कीमत 60-60 हजार है। राखियों की खूबसूरती ऐसी है कि बहन का प्यार भाइयों के लिए यादगार हो जाएगा। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई इसके बदले उन्हें तोहफा देते हैं। इस रक्षाबंधन पर बहनें भी अपने भाइयों को खास राखी का उपहार दें रही हैं। इन स्पेशल राखियों की कीमत 60 हजार रुपये हैं। दरसअल, ये चमचमाती राखियां सोने से बनी हुई हैं। जिनकी कीमत हजारों में है। वाराणसी के ज्वेलर्स ने रक्षाबंधन पर इन राखियों को बाजार में लांच किया है। इनकी अच्छी खासी डिमांड भी हैं। 18 कैरेट से लेकर 22 कैरेट वाले सोने से बनी ये राखियां बहनों को भी खूब पसंद आ रही हैं। वाराणसी के अलावा बिहार और पूर्वांचल के दूसरे जिलों में भी इन राखियों की खासी डिमांड 60 हजार रुपये तक है कीमत दुकानदार नितिन अग्रवाल ने बताया कि इन एक्सक्लूसिव राखियों को इस बार रक्षाबंधन पर लांच किया गया है। इनमें रुद्राक्ष वाली राखियों के अलावा और भी कई तरह के डिजाइन की राखियां मौजूद हैं। 2 ग्राम से 10 ग्राम तक सोने के वजन वाली इन राखियों की कीमत 10 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक है दो दर्जन से अधिक है डिजाइन राखियों की दो दर्जन से अधिक डिजाइन हैं। कारीगरों ने इन खास राखियों को 18 से 22 कैरेट सोने में तैयार किया है। सोने वाली इन राखियों के अलावा चांदी के खास डिजाइन वाली राखियां भी इस बार लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।