वाराणसी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार चौमुखी विकास कर रही है। सरकार श्रमिको और गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में सम्मान का अधिकार दिलाने के साथ ही आत्मनिर्भर बना रही है। उक्त बाते वाराणसी के सर्किट हाउस में पहुंचे उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में श्रमिकों की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि श्रमिकों का जहां पर श्रम कार्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।वहीं पर विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी लाभ वह प्राप्त कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माण करने वाले श्रमिकों का मौके पर ही अभिनंदन कर रहे हैं। इससे श्रमिकों के अंदर अपने कार्य को करने का उत्साह पैदा हो रहा है प्रदेश में महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा की इसको समय रहते काबू में कर लिया जाएगा। बरसात के मौसम में आवा गमन में बाधा के कारण कुछ दिक्कतें पैदा हो जाती है, लेकिन फिर इसको काबू कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चौमुखी विकास कर रहा है, जिसमें गरीबों और श्रमिकों का विकास भी शामिल है।