बबेरू/बांदा। विकासखंड बबेरू ग्राम पंचायत उमरहनी प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी बांदा को दिए शिकायती पत्र में मांग की है कि सचिव दिलीप कुमार गुप्ता अपनी मनमानी के चलते अपनी चहेते फर्मों में भुगतान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। विकासखंड बबेरू के ग्राम पंचायत उमरहनी प्रधान हरि कल्याण ने मुख्य विकास अधिकारी बांदा को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सचिव दिलीप कुमार गुप्ता बहुत ही भ्रष्ट्र और बेईमान सचिव है,जो कि हमारे ग्राम पंचायत उमरहनी में तैनात है। वहीं प्रधान ने बताया कि जिस फॉर्म से हम सामाग्री लेते हैं वहां भुगतान न करके अपनी चहेते फर्म प्रेम ट्रेडर्स को भुगतान का रुपए 69421 का भुगतान कर दिया है। जबकि सामग्री दूसरी फॉर्म से ली गई थी। वहीं आरोप लगाया है कि पूर्व में सातर न्याय पंचायत के रयान ग्राम पंचायत में वर्तमान सचिव दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा अनियमित की गई जिस पर एडीओ पंचायत बबेरू ने जांच आख्या उच्च अधिकारियों को कार्रवाई की अपेक्षा की थी लेकिन कार्रवाई न होने से ग्राम पंचायत अधिकारियों के हौसले बुलंद है। जिससे अनियमितता करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। अगर निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो ग्राम पंचायत में विकास कम गबन ज्यादा मिलेगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं गरीब परिवारों तक नहीं पहुंच पाती और कहा कि लगभग 6 महीने से ग्राम पंचायत में तैनात सचिव गांव तक नहीं जाता गौवंशो की सुविधा की धनराशि आते ही 40ः कमीशन की मांग करता है। और गौशाला को देखने तक नहीं जाता वही बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि ज्ञापन दिए हुए एक हफ्ता हो गए लेकिन अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया अगर इसी तरह रहा तो मैं गौशाला चलाने में असमर्थ रहूंगा। और मैं मांग करता हूं कि या तो ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता को मेरे ग्राम पंचायत से हटाया जाए नहीं तो मेरी ग्राम पंचायत की गौशाला किसी दूसरे गांव में शिफ्ट कर दिया जाए।