बबेरू/बांदा। बबेरू ब्लाक परिसर मे बबेरू ग्रामीण की ग्राम पंचायत सदस्य राकेश कुमार पटेल ने बबेरू ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वही बताया कि बबेरू ग्रामीण में सचिव व ग्राम प्रधान की सहमत से अनिल सिंह कांसल्टिंग इंजीनियर के द्वारा बबेरू ग्राम पंचायत में ठेकेदारी के द्वारा काम किया जा रहे हैं। जबकि जो जेई बबेरू ग्रामीण में तैनात है उसका पता तक नहीं है, फर्जी तरीके से एमबी अनिल सिंह के द्वारा किया जा रहा है। और सचिव के द्वारा फर्जी तरीके से भुगतान किये जा रहे हैं। वहीं शासन के निर्देश थे कि 2 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक किया जाए लेकिन बैठक अभी तक नहीं की गई है। वही ग्राम पंचायत में भुगतान पंचायत सहायक के द्वारा नहीं किया जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि सभी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *