वाराणसी। घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर लगे निजी कैमरे भी कंट्रोल कमांड सेंटर से जुड़ेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत यह कार्य किया जाएगा। इससे पुलिस का काम आसान हो जाएगा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी शहर में लगभग 5000 निजी कैमरे लगे हैं। हालांकि ये कैमरे कंट्रोल कमांड सेंटर से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में इनका लाभ प्रशासन को नहीं मिल रहा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगाए गए 2700 कैमरे कंट्रोल कमांड सेंटर से जुड़े हैं नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ शिपू गिरी ने बताया कि निजी कैमरों को कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सभी कैमरे डाटा सेंटर से आपरेट होंगे। इससे शहर में गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं पुलिस का काम भी आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *