वाराणसी। जनपद में शनिवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया पौधरोपण इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ‘पौधों का रोपण और बड़े होने तक उनका पालन-पोषण, इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बीती गर्मी में तापमान जिस तरह से बढ़ा था, वह भविष्य की समस्याओं का स्पष्ट संकेत दे रहा था। काशी के पर्यावरण के लिए नियमित पौधरोपण अत्यन्त आवश्यक है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता, मोदी की काशी के कोने-कोने को हर- भरा रखने की मुहिम में लगे हुए हैं पौधरोपण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसी दुबे, डॉ. अनुपम गुप्ता, आशा गुप्ता, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, संजय सोनकर, राजकुमार सिंह, सृजन श्रीवास्तव, जीतेन्द्र पांडेय, प्रीती सिंह, लल्लन सोनकर, रितेश पाल, रितेश राय, अमूल्य सिन्हा, शुभम बारी, जीतेन्द्र सेठ, राम साहनी, सोनू पटेल, गुलाब बिन्द, संतराम मौर्या, भैया लाल सोनकर, विनीत राय, अंकित राय, पर्मेंद्र मिश्रा, कुलदीप सेठ, जय चौहान, नन्दलाल चौहान, अनुराग यादव व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *