वाराणसी। शासन की मंशा के अनुरूप मिर्जामुराद थाना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 17 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 16 राजस्व विभाग से संबंधित रहे। एक प्रार्थना पत्र पुलिस से संबंधित रहा। मात्र एक प्रार्थना पत्र का निस्ताऱण हो सका थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने फरियादियों से समस्या और शिकायतें सुनीं। प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिए गए। इस दौरान सुशील पांडेय, राजेश, खजुरी चौकी प्रभारी सचिन पटेल, कछवा रोड चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल दिनेश लाल यादव समेत अन्य रहे।