वाराणसी। गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है। एडिशनल सीपी एसएस चन्नप्पा ने शनिवार की शाम दशाश्वमेध घाट व आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा के जलस्तर का हाल जाना। वहीं बाढ़ से बचाव के इंतजाम भी देखे गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। फिलहाल जलस्तर खिसक रहा है। फिर भी प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में एडिशनल सीपी घाट पर पहुंचे। उन्होंने गंगा के जलस्तर के बारे में जानकारी ली। वहीं जल पुलिस के साथ भ्रमण कर जलस्तर बढ़ने पर बचाव के इंतजाम भी देखे। उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *