बांदा। गणतंत्र दिवस पर बंगाली पुरा स्थित हेड पोस्ट आफिस में अधीक्षक डाक घर बांदा जी.ए.खान ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। देश को आजाद करने वाले महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सहायक अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार कार्यालय पर्यवेक्षक, विकास कुमार गुप्ता परिवाद निरीक्षक, अभिषेक यादव निरीक्षक डाकघर दक्षिणी, हेड पोस्ट मास्टर नरेंद्र नाथ पांडे समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।