नरैनी/बांदा। पंचायती राज विभाग जिला बांदा में कार्यरत कंसल्टिंग इंजीनियरिंग सुनील दुबे, कंसल्टिंग इंजीनियरिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये है। 26 जनवरी को कंसलटिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सुनील दुबे भारी मतों से विजयी हुए हैं स उन्हें प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यरत इंजिनियर्स का भारी समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व श्री सुनील दुबे वर्ष 2023 में चुनावी प्रक्रिया में कंसलटिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बांदा के जिला अध्यक्ष चुने गए थे। श्री सुनील दुबे वर्तमान में ब्लाक नरैनी में कार्यरत हैं, जिले के समस्त कंसलटिंग इंजीनियरों में खुशी का माहौल है। इसके पूर्व दिनांक 21 दिसंबर 2023 को सुनील दुबे ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह से मुलाकात की थी एवं प्रदेश के समस्त कंसलटिंग इंजीनियरों को आ रही विभिन्न परेशानियों एवं समस्याओं के बारे में अवगत कराया था, जिसके उपरांत मनोज सिंह अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन आश्वासन दिया गया था इस बात की जानकारी मनोज सिंह के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भी दी गई थी।