बदौसा/बांदा। थाना क्षेत्र के फतेहगंज रोड पर उसरा पुरवा अंश दुवरिया में गल्ले की दुकान से टप्पेबाजों ने सड़क का मुआवज़ा दिलाने का बहाना कर महिला को झांसा देते हुए 75 हजार रुपये निकाल कर भाग खडे़ हुए। थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
बदौसा के उसरा पुरवा निवासी लाला गुप्ता उर्फ राजेश कुमार पुत्र स्व. रामखेलावन गुप्ता घर में ही गल्ला की दुकान किए है। उससे परिवार की आजीविका चलाता है। रविवार को सुबह तीन लोग मोटर साइकिल से आये और उसकी मां को रोड में जमीन जाने की बात करने लगे। इस दौरान दुकान में रखी अलमारी खुला थी। दो लोग मां को अलमारी के बगल में ले जाकर फोटो खींचने का बहाना बना कर ले गये और एक ब्यक्ति ने लोहे की आलमारी से 75 हजार रुपये नगद निकाल लिए और वहां से भाग निकले। मामले की सूचना थाने में दी गई है। उपनिरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि राजेश गुप्ता की तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।