रायबरेली, 06 फरवरी 2024

जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने कहा कि सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु पार्श्व चयन परीक्षा 10 फरवरी 2024 को दोपहर 11ः30 बजे से 01ः30 बजे के मध्य होना सुनिश्चित है। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दिन पूर्वान्ह 10ः00 बजे परीक्षा केन्द्र जवाहर नवोदय विद्यालय, रायबरेली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि केवल वही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे जो आनलाइन माध्यम से पंजीकृत हुए है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्र पर प्रस्तुत करेंगे। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की आफिसियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *