रायबरेली, 06 फरवरी 2024
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार, रायबरेली में 07 एवं 08 फरवरी 2024 को वृहद रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें मारूति सुजुकी इण्डिया लि0 हंसलपुर (गुजरात) प्लांट प्रतिभाग करेंगी। इस मेले में समस्त व्यवसाय से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को सम्मिलित किया जायेगा।
एफटीसी के लिए 21500 रु/माह (सी0टी0सी0), एपरेंटिस के लिए 16900 रुपये (सी0टी0सी0) रिक्तियां 10 हजार से अधिक है। जिसमें आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष।