सरेनी(रायबरेली)स्थानीय विद्यालय एस एम सिंह सरस्वती ज्ञान मंदिर दरियावखेड़ा सरेनी में नवीन शैक्षिक सत्र 2025- 26 का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश गौतम प्रबंधक भीम सिंह अध्यक्ष अर्जुन सिंह व प्रधानाचार्य रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुनील सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंजलि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जबकि अनामिका व रीशू ने स्वागत गीत गाकर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया । राधा-कृष्ण,शंकर-पार्वती व शहीदों की झांकियों का सजीव प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गौतम ने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना भी अति आवश्यक है उन्होंने सभी को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दी ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक भीम सिंह ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण को समाप्त करने के लिए यह विद्यालय कटिबध्द है। क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से विद्यालय में विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश लिया जाएगा साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विद्यार्थियों के हित में सभी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को देने का प्रयास किया जाएगा! विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित शर्मा ने कहा कि विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से विद्यार्थियों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। पत्रकार व शिक्षक डॉ अशोक त्रिवेदी ने कहा की विद्यालय ज्ञान का मंदिर होता है और शिक्षक उस मंदिर के भगवान की तरह होते हैं प्रत्येक शिक्षक को अपने दायित्व का निर्वहन बहुत ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

आए हुए अतिथियों को विद्यालय के प्रबंधक भीम सिंह व अध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बैरुवा इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राम सकल सिंह, दरोगा रामकुमार यादव ,दरोगा प्रियंका केसर वानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी से डॉ. साधना सिंह लाला सिंह, दुर्गेश कुमार त्रिवेदी मुन्नर तिवारी अनिल मिश्रा चुन्नू खान पीरमोहम्मद चंद्रकांत त्रिवेदी शशिभूषण द्विवेदी अनुराग बाजपेई सहदेव सिंह गुड्डू सिंह स्वामीदयाल अभिषेक तिवारी अंकुर सिंह राहुल पाण्डेय अंकित दुबे प्रभाकर सिंह नीरज आदर्श राधेश्याम अखिलेश धीरेन्द्र राजन अमित कुमार अंशिका सेजल शिवानी अनामिका तनुजा साक्षी नीलम श्वेता अनन्या सैकड़ो की संख्या में अभिभावकगण ,विद्यार्थी व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी का आभार व्यापित किया संचालन प्रधानाचार्य रोहित शर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *