बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
बांदा। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही राजनीतिक गलियारों में मंगू का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है जहां हाल ही में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने पत्रकारों के हितों की मांग विधान परिषद प्रमुख सचिव से की है वहीं लोकसभा में हमीपुर महोबा के सांसद पुस्पेंद्र सिंह चंदेल ने बुंदेलखंड प्रथक राज्य की मांग उठाई है जिसके बाद बुंदेलखंड राज्य समिति निर्माण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के महामहिम और प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी बांदा को सौंपा है जिसमे उन्होंने तीन सूत्रीय मांग की है रिटायर्ड अपर मुख्य अधिकारी रमेश चंद्र दुबे ने कहा की जब तक बुंदेलखंड राज्य नही बनता तबतक पत्रकारों और वकीलों के अधिकारों की रक्षा करना अति आवश्यक है क्योंकि जहां एक तरफ पत्रकार भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ अपनी कलम से आवाज उठाते है वहीं अधिवक्ता भी इन्हे जेल भिजवाने का काम करते हैं जिससे बहुत से लोग दुश्मन बन जाते हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारी की है लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए गए वहीं इनकी आय का भी कोई स्रोत नहीं है जिसकी पूर्ति करना सरकार की जिम्मेदारी है इसलिए सुरक्षा, बीमा, मुफ्त इलाज और पेंशन के लिए नियम और कानून बनाया जाना चाहिए।