पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंपा
बांदा। बीती 7 फरवरी की सुबह थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम सिंधन कला के रहने वाले दिलीप सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह द्वारा थाना पैलानी पर सूचना दी कि उनका नाती हिमांशु सिंह उम्र करीब 11 वर्ष 6 फरवरी की शाम को घरवालो को बिना बताये कहीं चला गया है आस पास व रिश्तेदारों के खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला । सूचना पर तत्काल थाना पैलानी पर अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की सकुशल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज सुबह परिजन थाना पैलानी उपस्थित आकर बच्चे के सकुशल वापस आने की सूचना दी । पैलानी पुलिस द्वारा बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *