किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
जसपुरा/बाँदा। ब्लाक जसपुरा में किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार अनुरागी जसपुरा को सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय अरविंद बाबू को सौपा है। आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)के पैलानी तहसील अध्यक्षय मनोज द्विवेदी की अध्यक्षयता में किसानो ने अपनी अपनी समस्या बैठक में बताई और तमाम समस्या को लेकर चर्चा की गई वही ब्लाक जसपुरा के रामपुर,तनगा मऊ आदि गांव के खेतो में करीब500 गाये अन्ना घूम रही है जिससे पांच गांव के किसान परेशान है किसानों का कहना कि गवशालाओ से अन्ना जानवरो को छोड़ दिया गया है जिस से फसल चट कर रही है इनको रोक लगाने की मांग की है वही नमामि गंगे परियोजना के तहत गौरीकला, सिकहुला,गडोला आदि गाव में आम रास्ता की सीसी तोड़ कर पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ दी गई है और अभी तक मरमम्त नही किया गया जिस से लोगो का निकलना मुश्किल है मरम्मत की मांग की है वही किसान यूनियन ने विजली के बढ़े हुए विल को कम कराने की मांग की है वही कस्बा जसपुरा का राजकीय ट्यूबबेल नंबर 1 काई दिनों से खराब पड़ा है जिस से किसानों को पानी लगाना है इसे ठीक कराने की मांग की है वही वनसुअर,वनरोझ,नील गाय,हिरण आदि से फसलो का भारी नुकसान हो रहा है फसल को बचाने के लिए जंगल मे वन जीवो को सुरक्षित कराये जाने की किसान यूनियन ने मांग की है।