हादसे में एक हुआ घायल
बबेरू/बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव के रहने वाले रामप्रकाश यादव उम्र 55 वर्ष राजेंद्र यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र भागवत प्रसाद यह दोनों भाई ट्रैक्टर में धान लादकर बबेरू मंडी बेचने के लिए गए थे, धान बेचने के बाद दोनों बबेरू से ट्रैक्टर द्वारा अपने गांव परसौली जा रहे थे। तभी बिनवठ गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे राम प्रकाश यादव व राजेंद्र यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला। और एंबुलेंस के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरो द्वारा देखते ही राम प्रकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेंद्र यादव को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।