नरैनी/बांदा। तेज रफ्तार डग्गी(छोटा ट्रक)की टक्कर से बाइक सवार साले और बहनोई घायल हो गए।चिकित्सक ने नाजुक हालत में दोनो को मेडिकल कालेज रेफर किया है।
ओरन क्षेत्र के बिषन्डी गांव निवासी रविचन्द पुत्र बिन्दा अपने बहनोई धनीराम पुत्र बलवन्ता के साथ बाइक से तिलक समारोह में ग्राम निबहा थाना अजयगढ़ मध्यप्रदेश जा रहे थे।अतर्रा नरैनी मुख्य मार्ग पर कल्हरा गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार डग्गी चालक ने दोनो को टक्कर मार दी जिससे लहूलुहान होकर दोनो बेहोश हो गए।डग्गी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।इसी निमंत्रण में बाइक से जा रहे रविचन्द का मौसेरा भाई रामचन्द कुछ ही देर में मौके पर पहुच गया और फोन कर एम्बुलेंस को बुला लिया साथ ही अस्पताल ले आया इसने बताया कि दोनो युवकों के हाथ पैर टूट गए हैं।इधर सीएचसी के चिकित्सक डॉ दिनेश राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में दोनो को मेडिकल कालेज रेफर किया है।बाइक चालक धनीराम हेलमेट नही लगाए था।