कमासिन/बांदा। कमासिन राजापुर मार्ग में ओझा नगर से बागैं नदी तक जाने वाली सड़क का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है क्योंकि कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं तथा डामर व गिट्टियों का अता पता नहीं है जिससे सड़क का अस्तित्व ही खतरे में है जबकि इस मार्ग से बड़ी मात्रा में वाहनों का आवागमन बना रहता है गड्ढो के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गांव के अरुण शुक्ला छोटू यादव राममिलन यादव ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र प्रेषित करके ओझा नगर से बागैं नदी तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि आवा गमन सुगम हो सके तथा दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *