मरका /बाँदा।मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरा के एक बुजुर्ग ने अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने और चोरी करने की मरका थाना पुलिस को बीते 30 मार्च को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज शिकायत करता ने पुलिस के मिले होने की शंका जाहिर की है वहीं जांच के नाम पर हीला हवाली की जा रही है।
मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरा के निवासी बाबूलाल पुत्र बुधुवा ने बीते 30 मार्च को थाना मरका में तहरीर देकर बताया था कि 29 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे चार अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचा डंडों से लैस प्रार्थी के दरवाजे आए वहीं प्रार्थी व पत्नी और सूरजबली लड़की सीमा देवी घर के बाहर लेटे हुए थे उक्त अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थी के ऊपर जानलेवा हमला किया जिस पर प्रार्थी की चीख पुकार सुनकर पत्नी और लड़की बचाव हेतु दौड़कर आई जिस पर लड़की के ऊपर तमंचे की बट से प्रहार किया और बच्ची का दांत टूट गया और प्रार्थी को भी अनेकों छोटे आई हैं और प्रार्थी का टच फोन तथा पत्नी के जेवर बड़ी लड़की के जेवर ले गए तथा प्रार्थी के जेब में पड़े ₹2500 भी ले गए तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन 3 दिन भी जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं प्रार्थी ने बताया की प्रार्थी की पुलिस प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा यहां तक की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई शिकायतकर्ता काफी परेशान है वही इस संबंध में मरका थाना प्रभारी सुभाष चंद्र से बात की गई तो बताया की जांच की जा रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।