– चोरी किया गया सोने का हार तथा चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त रुपए बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, टप्पेबाजी, नकबजनी के मामलों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा नरैनी क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा 27 अप्रैल 25 को नरैनी से अतर्रा की ओर जाते समय महिला के बैग से सोने का हार चोरी कर लिया गया था । इस संबंध में थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे । जांच एवं विवेचना के क्रम में साक्ष्यों का संकलन करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों मोहम्मद साजिद व मोहम्मद यासीन पनगरा नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताय गया कि उनके द्वारा पूर्व में 26 मार्च 25 को थाना नरैनी के ग्राम गढ़ा में एक घर में सेंध मारकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस, चोरी किया गया सोने का हार तथा चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त 4050 रुपए बरामद किए गए हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद साजिद पुत्र साहिद हुसैन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद व मोहम्मद यासीन उर्फ गनिया पुत्र कलुवा निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद है।