बांदा। शनिवार 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना हैं। जिसका उद्घाटन नवांगतुक जिला जज देवेन्द्र सिंह के द्वारा प्रातः 08 बजे से किया जायेगा। इस परिप्रेक्ष्य में उक्त तिथि पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण किये जाने हेतु आज से देवेन्द्र सिंह, जनपद न्यायाधीश-बांदा की अध्यक्षता में प्रारम्भिक वार्ता बैठक का आयोजन उनके विश्राम कक्ष में किया गया। इस बैठक में राजस्व सम्बंधी मामलों, विद्युत अधिनियम के मामलों, मोटर वाहन एक्ट के मामलों, चेक बाउन्स, चकबन्दी, श्रम वाद व चालानी आदि के मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण पर विचार किया गया। जिससे कि आम जनता अथवा वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकें। राष्ट्रीय लोक अदालत में आरबीट्रेशन वाद, बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों ई-चालानों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम् से किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *