बबेरू (बांदा)। बबेरू तहसील के ग्राम पंचायत सांडा में जल निकासी की समस्या से लोग बुरी तरह परेशान हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला मुख्य रास्ता जलभराव के कारण पूरी तरह से डूब जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, अध्यापकों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनी नाली की सफाई पिछले साल की बरसात के बाद से अब तक नहीं की गई है, जिससे पानी जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति मनोज वर्मा से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वही बताया ग्रामीणों ने जो भी विकास कार्य गांव में कराए जाते हैं उसमें खाना पूर्ति की जाती है और सरकारी धन का बंदर बाँट प्रधान व सचिव मिलकर करते हैं। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए और रास्ते से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और आम जनजीवन सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *