जसपुरा/बांदा। सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी जसपुरा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के राजकीय आईटीआई के पास की है। जानकारी के मुताबिक, शिवम (18) पुत्र रामबाबू व करन (20) पुत्र लखनलाल, दोनों निवासी पैलानी, सोमवार सुबह करीब 11रू30 बजे बिना हेलमेट बाइक से राजकीय डिग्री कॉलेज पिपरहरी प्रैक्टिकल देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे विकास (22) पुत्र भीम, निवासी अमारा, की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *