दो गये जेल, क्षेत्र के लोगो ने ली राहत की सांस, विभिन्न ब्रांडों के सीसी, स्टीकर बरामद
वाराणसी आदमपुर थानान्तर्गत गोलगड्डा तिराहे के समीप पुलिस पीकैट से मात्र कुछ कदम की दूरी पर परचून की दुकान काफी समय से चल रहे
अवैध ढंग से शराब बिक्री का कारोबार को आबकारी विभाग ने छापा मार कर दुकान के भीतर से विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब बियर की बोतल बरामद करते हुए मौके से दो लोगों को पकड़ कर स्थानी पुलिस को सौंप दिया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से जहां क्षेत्र के शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र की जनता राहत की सांस ली है । आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोलगडडा इलाके में चल रहे इस
अवैध धंधा की शिकायत विभाग को मिलता रहा। शिकायत के आधार पर अधिकारी द्वारा देर रात्रि में अवैध शराब की दुकान में अचानक छापा मारकर लगभग 50 लीटर विभिन्न कंपनियों का छोटी बड़ी शीशी शराब के साथ बियर के बोतल और केन मौके कई कम्पनी के बार कोड के स्टिकर और खाली शीशी भी मौके से बरामद हुआ।अवैधढंग से धंधा कर रहे रामबाबू और श्याम बाबू गोलगड्डा निवासी को पड़कर आदमपुर पुलिस के हवाले किया । आदमपुर पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को जेल भेजा। वही मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अवैध मैखाना का संचालन पूरी रात किया जाता था ।इतना ही नहीं आसपास के लगभग आधा दर्जन दुकानदार भी इस धंधे में लिप्त थे जब से आबकारी विभाग और आदमपुर की पुलिस संयुक्त टीम छापेमारी कर अवैध ढंग से शराब बिक्री करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। धंधे से लगाए चिकन की दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
।आबकारी विभाग के इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी की लहर व्याप्त है ।