वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें वराणसी के पुलिस प्रशासन में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। वराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिवासिप्पी चनप्पा का ट्रांसफर कर दिया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी चनप्पा को अब पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अधिकारी शिवहरि मीना को वराणसी का नया अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। शिवहरि मीना इससे पहले पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात थे।
योगी सरकार के इस फैसले से वराणसी में कानून और व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। यह तबादला राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस प्रशासन में समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं ताकि कार्यकुशलता और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित हो सके।