– तिंदवारी नगर अध्यक्ष दीपक अनुरागी को किया गया मनोनीत

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति में जानकारी देते हुए बताया कि तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष त्रिपाठी तिंदवारी नगर अध्यक्ष दीपक अनुरागी को मनोनीत किया गया और आगे जिला अध्यक्ष बताया कि लगातार गौ रक्षा समिति के द्वारा गौ सेवा से संबंधित कार्य किया जा रहे हैं जैसे कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी का समय चल रहा है इस समय जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गौशालाओं से सभी गोवंशों को छुड़वा दिया गया है उनके खाने-पीने कोई व्यवस्था नहीं की गई ना ही उनके पीछे कोई चराने वाला लगाया गया है किंतु सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान रखा जाए आज गोवंश पूरे जिले में पूर्ण रूप से असुरक्षित है लगातार गोवंशों की मौत भूख प्यास से हो रही है जो कि पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ महाराज जी के द्वारा कोई ऐसा आदेश नहीं किया गया गोवंशों को बाहर निकलने का और उनके द्वारा आदेशित किया गया है कि गोवंशों को गौशाला में रखकर ही सेवा की जाए और उनका संपूर्ण खाने-पीने की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम में लगाई जाए लेकिन जिले के जिम्मेदार पशु विभाग के अधिकारी सिर्फ एसी में बैठकर आनंद ले रहे हैं आज गोवंश एक स्वरूप से देखा जाए कि अन्ना कर दिया गया है जो की महाराज जी के द्वारा अन्ना प्रथा खत्म करने के लिए ही गौशालाओं का निर्माण किया गया जिससे किसानों की फसल बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *