– डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
बांदा। गुरूवार को जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने सभी सरकारी कार्मिकों से बिना हेलमेट लगाने पर डबल जुर्माना वसूल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बांदा बहराइच मार्ग एवं पेपरेंदा में सड़क किनारे ओवरलोड वाहनों को हटाए जाने तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। ई-रिक्शा से होने वाले जाम को खत्म किए जाने के संबंध में ई रिक्शा की नंबरिंग कराई जाने तथा रजिस्ट्रेशन की चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिए। ई रिक्शा संचालन के लिए एकल मार्ग को और प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु को ट्रैफिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं कमी ले जाने हेतु चिन्हित दुर्घटना वाले स्थान पर संकेतक, डिवाइडर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए सन्होंने रायबरेली बांदा मार्ग में नेशनल हाईवे के द्वारा 2 किलोमीटर के अवशेष मरम्मत कार्य को तत्काल ठीक कराए जाने तथा तिंदवारी में रोड से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाबूलाल चौराहे पर डिवाइडर बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि ओवरलोड वाहनों से माह अप्रैल में 123 लाख के प्रशमन शुल्क की वसूली की गई है। बिना हेलमेट के 682 एवं बिना सीट बेल्ट के 270 चालान किए गए हैं। उन्होंने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एन एच आई के अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर सड़क दुर्घटना वाले कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, आरटीओ शंकर सिंह, अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *