– पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को किया गया याद
बांदा। गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में भारत रत्न किसान मसीहा श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम प्रमुख जिला महासचिव नईम नेता जी ने चौधरी चरण सिंह जी को माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता थे इसी क्रम में जिला महासचिव वैश्य अमित गुप्ता मनीष ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जी को किसान, किसानों का मसीहा कहते हैं और इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल बांदा के व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष पंकज लखपति व्यापार सभा के जिला महासचिव रविंद्र गुप्ता अल्पसंख्यक के नगर अध्यक्ष मोहम्मद याकूब भाई युवा के नगर अध्यक्ष जीतू श्रीवास हरिओम शर्मा अनिल वर्मा शेखर भाई विकास भाई सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *