– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा
बबेरू/बांदा। अज्ञात कारणों के चलते मजदूर एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या कर लिया है कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर का मजरा गौरा निवासी शिवपूजन का 34 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार जो दिल्ली में मजदूरी करता था । शनिवार की सुबह दिल्ली वापस आया किसी बात को लेकर पत्नी ललिता से विवाद हो गया था । खाना खाने के बाद पत्नी अपनी एक 5 वर्षीय बेटी और पति के साथ रसोई के बगल में सो गई। सुबह पत्नी जगी तो देखा की पति जमीन पर मृत पड़ा है। यह देखकर रोते हुए परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता मां बुद्दी देवी व बड़े भाई अजय ने बताया की शनिवार को दिल्ली से आया है । बताया की शरीर में चोटें व गले ने फांसी के फंदे के निसान हैं। और मारने व पीटने के निशान है मृतक के 2 बेटी व 1 बेटा हैं। उधर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत का कहना है प्रथम दृश्य फांसी लगाकर आत्महत्या लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम में रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण के स्पष्ट पता चल पाएगा।