– आलाधिकारियों को बाढ व अतिवृष्टि को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश
– तत्काल सर्वे कराकर आपदा पीड़ितों के खाते में धनराशि भेजने के दिए निर्देश
बांदा। जनपद बांदा में हुई अतिवृष्टि तथा केन नदी ,यमुना नदी और चंद्रावल नदी की बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर तथा अतिवृष्टि को लेकर मकानों में नुकसान को लेकर राहत कार्य में तेजी लाए जाने को लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जिलाधिकारी जे रीभा, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशुचिकित्सा अधिकारी समेत कई विभागों के आलाधिकारियों को बाढ आपदा कोष से तत्काल प्रभाव से बाढ पीड़ितों को लाभ दिलाए जाने को लेकर तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर आपदा राहत कोष से पीड़ितों के खाते में धन मुहैया कराने को लेकर निर्देशित किया है,तथा अतिवृष्टि से हुए मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर बाढ आपदा कोष से धनराशि उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजने को लेकर निर्देशित किया है। जलशक्तिराज्य मंत्री ने बाढ के बाद दलदल में तब्दील रास्ते में निकल रहे बाढ़ पीड़ितों हो रही परेशानी को लेकर सी यम ओ को क्लोरीन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग कराए जाने तथा पशुचिकित्साधिकारी से बाढ व अतिवृष्टि के दौरान मवेशियों को हुए खुरपका व मुंहपका रोग से निदान दिलाए जाने को लेकर एक दर्जन से ज्यादा टीमें बनाकर स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग धरातल पर उतरकर तत्परता पूर्वक कार्य करे। जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जसपुरा ब्लॉक में शेष गांवों में भी विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने को लेकर निर्देशित किया है। तथा जिलाधिकारी जे रीभा को जनपद बांदा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों की केन नदी, यमुना नदी,रंज नदी, चंद्रावल नदी,बागे नदी में डूबी हुई फसलों में हुई क्षति को लेकर राहत कार्य में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया है,मंत्री ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ को लेकर सजग है,तथा मेरे द्वारा लगातार धरातल पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों से जानकारी लेकर राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा औगासी समगरा बाढ आपदा पीडितो को किट बांटी गयी। जिसमें अजय पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेकानंद गुप्ता चेयरमैन बबेरू सुखदेव वर्मा आदि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
इनसेट-
बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रामकेश निषाद
बांदा। जनपद में केन और यमूना नदी के विकराल रूप में बाढ़ के तौर जहां तबाही मचा रखी है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यमंत्री रामकेश निषाद मसीहा बनकर उभरे हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रामकेश निषाद बाढ़ प्रभावित जनपद के सभी इलाकेां को स्वयं जाकर पहले दौरा करते हैं। इसके बाद वहां पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण वे स्वयं अपने हांथे से करते हैं। साथ ही आगे सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद के लिए भी ग्रामीणांे को आश्वास्त करते हैं। इसके अलावा मंत्री द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियांे को भी बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हैं। इसके साथ ही बाढ़ उतरने के बाद फैलने वाली बामारियों से बचाव के लिए भी उन्होंने सीएमओ बांदा को सख्त निर्देश दे रखें हैं कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बर्दाश्त की जायेगी। उन्होंने सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन स्थानों से बाढ़ का पानी उतर रहा है या उतर चुका है उन सभी स्थानों में टीमे गठित कर आवश्यक दवाये, क्लोरीन गोली, ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कर इन सभी के जीपीएस फोटो उनके मोबाइल पर भेजे जायें। उनके इस निर्देश के साफ-साफ मायने है कि किसी भी हाल में राहत कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *