बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि देश की आजादी के बाद से लगातार बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग की जा रही है, किंतु अभी तक बुंदेलखंड को पृथक राज्य क्यों नहीं बनाया गया? क्योंकि बुंदेलखंड के माननीय सांसद व विधायक में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वह लोकसभा व विधानसभा में बुंदेलखंड की आवाज को उठाकर बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग करें, यदि बुंदेलखंड के सांसद व विधायक बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग लोकसभा व विधानसभा में नहीं उठाते हैं तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना के लोग सांसद व विधायक के कार्यालय पर डाकघर के माध्यम से चूड़ियां भेजने का काम करेंगे, क्योंकि अभी लोकसभा सत्र चल रही है, और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी है, यदि अभी बुंदेलखंड को पृथक राज्य नहीं बनाया गया तो दोबारा बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।