–  मर्दननाका शहर कमेटी ने की बैठक, बनायी रणनिति
बांदा। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारह रबीउलअव्वल की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। यूपी के बांदा में आगामी 5 सितंबर में होने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की रूपरेखा बनाई जाने लगी है और साथ ही सजावट की भी तैयारी पर रूपरेखा बन चुकी है, बांदा की मर्दननाका शहर कमेटी ने इस संबंध में आज एक मीटिंग की, जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की और उसको अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव की भी प्रक्रिया वोटिंग के माध्यम से की गई, जिसमें हर साल की तरह इस साल भी कमेटी का अध्यक्ष हाजी गुफरान को चुना गया तो वहीं कमेटी के तमाम पदाधिकारियों का चुनाव भी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। इस बैठक में सजावट के नए रूप पर चर्चा की गई और बरसात को देखते हुए वॉटरप्रूफ लाइटिंग की व्यवस्था पर सहमति बनी, वहीं जुलूस ए मोहम्मदी में किसी भी तरह से किसी कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्यों को जागरूक किया गया और इसके साथ ही शासन और प्रशासन की जारी तमाम गाइडलाइन्स की मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। मर्दन नाका शहर कमेटी के संरक्षक अबरार सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 26 सालों से बदस्तूर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जा रहा है और इस साल भी इसे और अच्छा रूप दिया जाएगा जिससे अमन और शांति का संदेश लोगों तक पहुंच सके। इसके साथ ही शहर कमेटी के अध्यक्ष हाजी गुफरान ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कमेटी के सदस्यों की वेशभूषा से लगाकर जश्ने मोहम्मदी पर किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई है और आगामी रणनीति तैयार की गयी। बैठक को मुख्य रूप से संरक्षक अबरार सिद्दीकी, मोहम्मद अलीम और हाजी गुफरान ने संबोधित किया। बैठक में कमेटी सलाहकार जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी, महामंत्री सलमान खान, सचिव नुसरत खान, कोषाध्याय शानू खान, उपाध्यक्ष रियाज, मानू ,मुस्लिम, जाहिद, इजहार, इदरीस, तौफीक, शाहरुख, समीर, फैसल, काशिफ, अफसर, मजहर समेत सभी सदस्य गण और मोहल्ले के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *