वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस में तैनात सात पुलिसकर्मियों को बेहतर काम का इनाम मिला है । पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया है । उन्होंने कई बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में अहम रोल अदा किया । डीजीपी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है  प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर राकेश कुमार सिंह, लक्सा थाना में तैनात बालमुकुंद शुक्ला, पुलिस लाइन में तैनात सदन सिंह, यातायात लाइन में तैनात शिवनारायण यादव, दिनेश कुमार सिंह, परिवहन शाखा में तैनात लल्लन सिंह और सारनाथ थाना में तैनात रामानंद यादव को सम्मानित किया गया है । आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने रामानंद यादव ने कैण्ट, मंडुवाडीह, सारनाथ तैनाती के दौरान ऑनलाइन सट्टा में अब तक की सबसे बड़ी 60 लाख बरामदगी, आकांक्षा डूबे आत्महत्या प्रकरण में कमिश्नरेट पुलिस के लिये सिर दर्द बने भोजपुरी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी समेत कई चुनौतीपूर्ण प्रकरण के खुलासे में अहम रोल अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *