वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। घाटों से पानी उतर रहा है। इससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को काफी राहत है। सोमवार की सुबह जलस्तर 65.26 मीटर था, जो चेतावनी बिंदु से लगभग पांच मीटर नीचे है गंगा का जलस्तर अगस्त के शुरूआती दिनों में तेजी से बढ़ा था। इससे तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ की आशंका से सशंकित हो गए थे। हालांकि पिछले पांच दिनों से जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा था वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में देखा जाए तो गंगा में पानी अब चेतावनी बिंदु से लगभग पांच मीटर नीचे पहुंच चुका है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं। फिर भी सावधानी जरूरी है।