सोमवार को वाराणसी मंडल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किया गया। वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित निजी होटल में वाराणसी मंडल ओलंपिक संघ की सांय सभा की बैठक के दौरान अगामी 5 वर्षो के लिए पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। वाराणसी के अपार आयुक्त प्रशासन विश्वभूषण मिश्रा को वाराणसी मंडल ओलंपिक संघ का चेयरमैन, बीजेपी विधायक सुशील सिंह को अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया वही वाराणसी मंडल ओलंपिक संघ के महासचिव पद पर अमित पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह, सिद्धार्थ गीतम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अमित राय के नाम का ऐलान हुआ। वही वरिष्ठ संयुक्त सचिव डॉ. निशांत सिंह, संयुक्त सचिव रजनीश कुमार रंजन, डॉ. अरविन्द कुमार पाठक, दिनेश जायसवाल, डॉ.सतीश कन्नौजिया, सलाहकार समिति डॉ थी. सी. कापरी, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, सूर्यांश प्रकाश सिंह, आनन्द सिंह, उपमा पाण्डेय, जयदीप सिंह, डॉ. मृदुला व्यास, राजेश सिंह ‘दोहरी’, श्री अमरदीप सिंह मिडिया सदस्य अनुप कुमार पटेल, राधे कांत शुक्ला, प्रखर शुक्ला तकनीकी समिति – रणविजय यादव, अश्वनी यादव, श्रीमती पूजा चतुर्वेदी के नामो का ऐलान हुआ इन नामों की घोषणा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर आनंद पांडे ने सभा की बैठक में वर्चुअल माध्यम से किया। समान्य सभा की बैठक में नामो के एलाना के बाद सभी पदाधिकारियों को सदस्यों के द्वारा बधाई दिया गया। इस मौके पर डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूँ, कि वाराणसी मण्डल ओलम्पिक संघ की नई टीम प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए नई उर्जा व लगन के साथ काम करेगी।