वाराणसी। सराय गोवर्धन निवासी मुस्कान यादव (26) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंचे विवाहिता के पिता ने पति समेत ससुराल के आठ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चेतगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है बड़ी पियरी ओमप्रकाश यादव की बेटी मुस्कान की शादी 2020 में सराय गोवर्धन निवासी समीर यादव से हुई थी। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पति अक्सर मारपीट करता था। उसे समझाने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था बताया कि शनिवार की आधी रात सूचना मिली कि मुस्कान की मौत हो गई है। वह पहुंचे तो मुस्कान का शव फंदे से लटक रहा था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजीज आकर बेटी ने जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *