बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के बांदा चित्रकूट सांसद कार्यालय में शनिवार की दोपहर ग्राम महेड बेना मऊ के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से अन्य क्षेत्रों की सड़क जो गांव को जोड़ते हैं उसकी स्थिति खराब और बरसात के मौसम में मार्ग में कीचड़ और जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हो जाते हैं। जिसमें ग्राम महेड बेनामऊ में शीघ्र पक्की सड़क एवं नाली बनवाई जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी के नाम सांसद प्रतिनिधि पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल को ज्ञापन सौंपा है। और कहां है की बरसात के मौसम में निकलने के लिए सड़क नहीं है, सड़क में जल भराव और कीचड़ बना रहता है। जिससे वृद्ध जनों बच्चों व बीमार से ग्रसित लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे महेड बेनामऊ नारायणपुर की पक्की सड़क और नाली बनवाई जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है, इस मौके पर समरजीत यादव, राजा यादव ,मोहनलाल, विशाल कुमार, विनय कुमार ,फूलचंद ,युवराज ,अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू ,सोनू ललक लाल यादव ,अश्विनी, राहुल यादव ,लाल प्रसाद, मुन्ना यादव, उमेश यादव, धीरेंद्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा,प्रमोद गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।