बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे में 16 अगस्त दिन शनिवार की दोपहर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियो के साथ, भव्य शोभायात्रा कस्बे में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। है। जिसमें शोभा यात्रा की शुरुआत, बबेरू कस्बे के बांदा रोड से की गई, जिसमें मुख्य चौराहा ,तिंदवारी रोड नई तहसील के पीछे से होते हुए सुंदर कुआं,औगासी रोड, कमासिन रोड, रामलीला मैदान से होते हुए ओरन रोड कंचन मैरिज हॉल पर शोभा यात्रा का समापन किया गया, जिसमें शोभा यात्रा पर राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही है। उसके उपरांत कंचन मैरिज हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया। गया जिसमें बताया, कि इस बार पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में शामिल हुए है, अगले वर्ष यही भीड़ 5000 से ऊपर की संख्या में कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा। शोभा यात्रा के बाद कंचन मैरिज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन शाम तक चला। इस मौके पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, जिला अध्यक्ष डी आर यादव, महेंद्र यादव,विद्यासागर यादव, मुलायम सिंह यादव,सुनील यादव, विजय पाल ,सामवेद यादव, अजय यादव ,सचिन यादव, अशोक यादव , जिलाध्यक्ष चित्रकूट कुलदीप यादव,,आनंद यादव,राजा बाबू यादव, सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वही आए हुए अतिथियों यादव महासभा के पदाधिकारी का प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *