बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी प्रियांशु पुत्र राजा बाबू उम्र करीब 8 वर्ष व रवि पुत्र रामपाल उम्र करीब 8 वर्ष यह दोनों गांव के ही नया तालाब में सुबह नहाने लगे, तभी नहाते समय पैर खिसकने की वजह से गहरे पानी में दोनों चले गए, जिससे दोनों बच्चे डूब गए, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया,तभी परिजन पहुंचे और तालाब में खुद कर पहले रवि को बाहर निकाला, उसके बाद प्रियांशु को खोजते रहे करीब आधा घंटा खोजने के बाद प्रियांशु तालाब में मिला,परिजनों के द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा देखते ही प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां राजा बेटी भाई व पिता राजा बाबू सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *