बांदा। धान के खेत में खाद छीट रहे किसान को सर्प ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। वही शौच को खेत गए युवक को सर्प ने डस लिया। उसकी भी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव के कछिया पुरवा गांव निवासी 58 श्रीचंद्र पुत्र रामप्रसाद गुरूवार की दोपहर धान के खेत में खाद छीटने गया था। इसी बीच सर्प ने उसके पैर में डस लिया। घरवालो ने पहले उसकी झाड़ फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। उसे रानी दुर्गा वती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे मनोज ने बताया कि श्रीचंद्र किसानी करता था।उसके पास दस बीधा जमीन है। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी के अलावा एक पुत्र तीन पुत्रिया छोड़ गया है। दूसरी घटना मे कालिजर थाना क्षेत्र के लहउरा गांव निवासी 32वर्षीय बद्री प्रसाद पुत्र जीतराम शुक्रवार की दोपहर शौच के लिए खेत गया था। तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। घरवालो ने उसकी झाड़ फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के चचेरे भाई धनीराम ने बताया कि वह भूमिहीन था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपनी पीछे पत्नी चिंता के अलावा दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *