बांदा।  पति पत्नी के बीच हुए विवाद से नाराज पत्नी ने छप्पर की धन्नी में रस्सी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 20वर्षीय सरस्वती उर्फ सरवन पत्नी मइयादीन ने गुरूवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पत्नी ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ा। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के नंदोई लवकेश ने बताया कि सरस्वती की शादी एक साल पहले हुई थी। पति पत्नी दोनो लोग कमरे में थे। किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया। पति कमरे में बैठा रहा। सरस्वती बकरी बाधने के बहाने निकल गई और दूसरे कमरे में उसने यह घटना अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *