बांदा। धान की फसल में खाद छीटने जा रहा किसान नाला पाकर करते समय गहरे पानी में समा गया। उसकी डूब कर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी गांव निवासी 46 वर्षीय बच्चा पुत्र रामविशाल किसानी करता था। वह शुक्रवार की सुबह धान की बेड़ में खाद छीटने जा रहा था। खेत जाने के लिए नाला पार कर रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गया। करीब दो घंटे बाद घटना से स्थल से पांच सौ मीटर दूर झाडियो में उसका शव फसा ग्रामीणो ने देखा तब घरवालो को जानकारी हुई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र कल्लू ने बताया कि बच्चा चिल्ला थाने में पीआर डी जवान था। इसके अलावा वह किसानी भी करता था। उसके हिस्से साढे चार बीधा जमीन है। मृतक अपने पीछे पत्नी राजकुमारी के अलावा पांच पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।