बांदा। शहर के वन विभाग में तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्तियो में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव निवासी 45वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू पुत्र देवीदीन शहर के बिजली खेड़ा स्थित वन विभाग में संविदा में खाना बनाने का काम करता था। गुरूवार की दोपहर वह अधिकारी के कार्यालय की सफाई करने के बाद अपने कमरे आ गया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो कर्मचारियो ने फोन किया। लेकिन फोन का जवाब नही मिला। मौके पर पहुंचे कर्मचारियो ने देखा तो उसका शव बाथ रूप में पड़ा था। घटना की जानकारी परिजनो को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पार पहुंची पुलिस और फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए। मृतक के ममेरे भाई संतू ने बताया कि राजकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ यहां नौ साल से रह था। घटना के समय उसकी पत्नी तेरहवी संस्कार में शामिल होने रामपुर चली गई थी। मौत का कारण अज्ञात है।