बांदा। ट्रेन का धक्का लग जाने से अधेड़ की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगो ने उसे पहचान लिया। घटना की जानकारी परिजनो को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के अलीगंज सेढू तलाइया निवासी 55 नत्थू पुत्र कल्लू शनिवार की बह पूजा सामग्री फेकने कच्चे तालाब गया था। वहां से पैदल घर लौट रहा था। तभी ट्रेन का धक्का लग जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने देखा तो उसका शव रेलवे पटरी के बीचो बीच पड़ा था। उसके सिर पर चोट थी। मामले की  जानकारी परिजनो को दी गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।  मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि नत्थू कच्चे तालाब से घर आ रहा था। ट्रेन का धक्का लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक नाई गिरी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी शकुतंला के अलावा तीन पुत्रिया छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *