बांदा।नरैनी कस्बा में घर में धावा बोल चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शक के पर तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के चौकी पुरवा अंश गुढ़ा कला निवासी मीना देवी पत्नी लाल मन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात्रि घर में कुछ ज्ञात लोगो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया इस दौरान वह घर के कमरे में अकेले रात्रि के समय सो रही थी।इस दौरान उसका बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया।साथ ही दूसरे कमरे में रखा ब्रीफकेश उठा ले गए।जिसमें सोने की चार अंगूठी,दो तोले का हार ,कान के झुमके ,चार सौ ग्राम की करधनी,और ढाई सौ ग्राम चांदी के नग और ब्रीफकेश में रखे पचास हजार रुपए ले गए ।मामले की सूचना पीड़िता मीना देवी ने कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तहकीकात कर घर के पिछवाड़े खेतो में टूटा ब्रीफकेश भी बरामद किया।पीड़िता ने बताया कि उसके पति फौज से रिटायर्ड होने के बाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी मे कार्यरत है।वह घर पर अकेली रहती है।दिए गए शिकायत पत्र में पीड़िता ने घर के बगल से रह रहे इसेसर सिंह,और इसी का पुत्र आर्यन सिंह उर्फ सिद्धार्थ,सहित कुछ अन्य लोगों को नामजद किया है।कोतवाल राम मोहन राय ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है। जो व्यक्ति नामजद किए गए है उनसे पूछताछ की जा रही है।जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही।