अतर्रा/बांदा। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय कट-ऑफ सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डा. गणेश शुक्ला ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग की सीटें रिक्त नहीं हैं, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत कट-ऑफ निर्धारित है। बीएससी (गणित) में सामान्य वर्ग हेतु 65 प्रतिशत और ओबीसी के लिए 50 प्रतिशत अंक तय हैं। बीएससी (बायो) में केवल अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 54 प्रतिशत कट-ऑफ जारी हुई है। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग हेतु 65 प्रतिशत, ओबीसी 57 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में एमए (हिंदी) हेतु सामान्य वर्ग 50 प्रतिशत और ओबीसी 45 प्रतिशत रखे गए हैं। एमए (राजनीति विज्ञान) में ओबीसी वर्ग के लिए 48 प्रतिशत तथा एमए (भूगोल) में सामान्य 58 प्रतिशत व ओबीसी 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं एमए (संस्कृत), एमए (अर्थशास्त्र), एमए (समाजशास्त्र), एमए (अंग्रेजी), एमकॉम और बीएससी (गृह विज्ञान) में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *